भजन न .1
आनन्द ही आनन्द हो यहोवाजी मेरे जिसके पास हो -2
जल गई है मन में एक किरण जब से आया तेरा ये वचन -2
1 . ज्ञान तेरा जिस के पास हो वो कभी फिर क्यों उदास हो -2
मन तो मेरा अब बहुत मगन क्योकिअब तू है मेरे साथ -2
आनन्द ही आनन्द हो ...........
2 . दुनिया मे है सबसे तू बड़ा धन्य वो है जिस मे तू बसा -2
छाया तेरी जब से है मिली जीवन मे न कोई घटी -2
आनन्द ही आनन्द हो ...........
3 . आत्मा से तुने भर दिया जन्मो का पाप हर लिया -2
गाते आये तेरा ही भजन हो गये सब तब से यू मगन -2
आनन्द ही आनन्द हो .
4 . जीवन मे रंग भर लिया मेल अपना हम से कर लिया -2
कीमती तेरी हर एकवाणी सुन के सब हो गये ज्ञानी -2
आनन्द ही आनन्द हो ...........
भजन न .2
कोरस : आज का दिन यहोवा ने बनाया है
हम इसमें आनन्दित हों आनन्दित हों ।
आज का दिन .........
1. आया हूं तेरे पास , मुझको है तुझसे आस -2
मुझको कबूल किया है पापों से शुद्ध किया है ।
आज का दिन ...........
2. ईश्वर को महिमा मिले , यीशु में दिया उद्धार
ईश्वर की महिमा करूं , रहे इसी का ध्यान ।
आज का दिन ..........
3. स्तुति प्रशंसा करें , क्यों न कुछ होता रहे ,
उसको हम भाते रहें , चाहे जहा भी रहें ।
आज का दिन..........
भजन न . 3
आगे बढ़ना है मसीह नौजवान तुझे ।
देश में खुदा का काम करना है तुझे ।।
1 . है सच्चाई पाई तूने इस वचन के साथ ।
देश में फैला वचन को आत्मा के साथ ।। ( 2 )
जिंदा है वचन से हर मनुष्य ये जान ले ।
जिंदा बेटा है यीशु खुदा का तेरा साथ ।। ( 2 )
आगे बढ़ना है ........
2 . अपने देश में तू चल वचन को लेकर साथ ।
डरता क्यों है , जब तलक खुदा हे तेरे साथ ।। ( 2 )
दी है आत्मा दिलेरी की ये जान ले ।
साथ तेरे रहता है मसीहा मान ले ।। ( 2 )
आगे बढ़ना है........
3 . हर कदम - कदम पर चलना हे खुदा के साथ ।
आगे बढ़ना हे और चलना है वचन के साथ ।। ( 2 )
डरना है नहीं कभी किसी तूफान से ।
रखना हे भरोसा भी पूरे ईमान से ।। ( 2 )
आगे बढ़ना है .......
4 . उसकी महिमा के सदा तू गीत गाये चल ।
नारा जय जयकार तू लगाये चल ।। ( 2 )
यीशु आने वाला है सभी ये जान लो ।
कह दो सबको उसको मुक्ति दाता मान लो ।। ( 2 )
आगे बढना है........
भजन न .4
कोरसः आशिष तुझसे चाहते हैं ।
हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं ।। ( 2 )
1 . न कोई खूबी है न लियाकत , दी है हमको अपनी ताकत ।
खाली दिलों को लाते हैं हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं ।। ( 2 )
आशिष तुझसे ......
2 . तुम हो शक्तिमान पिता जी , दया भी है अपार पिता जी ।
स्तुति हम सब गाते हैं , हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं ।। ( 2 )
आशिष तुझसे ......
3 . वन्दे को तू कभी न भूले , यीशु को भेजा दुनिया में तूने ।
इसी प्यार को चाहते हैं , हे स्वर्गीय पिता हम आते हैं ।। ( 2 )
आशिष तुझसे ......
भजन न .5
कोरसः आवाज़ उठायेंगे , हम साज़ बजायेंगे
है पिता महान अपना , यह गीत सुनायेंगे -2
1 . संसार की सुन्दरता में , है रूप जो तेरा ही -2
इन चाँद सितारों में , है अक्स जो तेरा ही -2
महिमा की तेरी बातें , हम सबको बताएंगे -2
हे पिता महान ...
2 . दिल तेरा खजाना है , एक पाक मुहब्बत का -2
थाह पा न सका कोई , सागर है तू उलफत का -2
हम तेरी मुहब्बत से , दिल अपना सजायेंगे -2
हे पिता महान .....
3 . न देख सका हमको , तू पाप के सागर में -2
और यीशु को भेजा है . दुनिया में हमारे लिए -2
मुक्ति का तू दाता है , हम सबको बतायेंगे -2
हे पिता महान .....
भजन न . 6
आनन्द सुधा का खुला द्वार हे परमपिता तेरे चरणों में -2
ये प्रेम सदा भर पूर्ण रहे हे परमपिता तेरे चरणों में -2
निज जीवन की ये बागडोर , तुम्हें सौंप रहा पकड़ों इसको-2
भवफन्द कटे यह विनती है हे परमपिता तेरे चरणों में -2
जब किसी पर संकट आता है तो दौड़ शरण में जाता है -2
होता है सब ही का सुधार हे परमपिता तेरे चरणों में -2
हम अपना सब कुछ सौंप चुके हे परमपिता तेरे चरणों में -2
लौ लगी रहे निश दिन अबतो . हे परमपिता तेरे चरणों में -2
करूणा कर अब तो आ जाओं इस मन्दिर में बस जाओ -2
निष्काम दीप से सदा जले हे परमपिता तेरे चरणों में -2
दो वर पर दुःख हम सदा हरे केवल तेरे हितकर्म करें -2
श्रद्धा के पावन सुमन धरे हे परमपिता तेरे चरणों में -2
हो मंगलमय सबकी राहें पूरी हो सबकी शुभ चाहें -2
हो यह जीवन अर्पित केवल हे परमपिता तेरे चरणों में -2
मेरी विनती सुनो हे परमपिता , प्रभु यीशु के नाम तेरे चरणों में -2
आनन्द सुधा का खुला द्वारा हे परमपिता तेरे चरणों में -2
भजन न .7
आहा यहोवाजी मेरू जिया लगीगे
तेरा प्यारा प्यारा वचन मा -2
आहा प्रभु मेरू जिया लगीगे
तेरी प्यारी प्यारी संगत मा
आहा मन गद गद व्हीगी
तेरा प्यारा वचन सूणीक
आहा तू ही दुनियां कू आधार
तेरी दया सबूक उद्धार
आहा यहोवाजी .....
आहा मन कलपित व्हीगी
तेरा प्यारा वचन की खातीर
आहा यहोवाजी तू बडू महान
दी दे सबूकै जीवन कू ज्ञान
आहा यहोवाजी .....
आहा सबू कै तू ज्ञान सिखै दे
बाटू स्वर्ग सबूक बतै दे
धर - धर मसीहा भेजी दे
प्यारा वचन सबूक सिखै दे
आहा यहोवाजी .....
भजन न .8
अच्छा लगता है यहोवा , तेरे वचन में चलना अच्छा लगता -2
कोमल मेरा मन है तब से , दिया है तूने जीवन जब से - 2
न कोई दुःख न विघन है , तब से मेरा दिल मगन है - 2
अच्छा लगता है यहोवा ......
पल - पल अब तू है मन में , आंसू न कोई इस जीवन में -2
रोशनी अब हर नगर , खुशियां देखो हर तरफ हैं - 2
अच्छा लगता है यहोवा ......
जोत जली है मन में जब से . खुशियां ही खुशियां हर कदम पे - 2
दिन महीने साल मांगों , मांगना है दिल से मांगो -2
अच्छा लगता है यहोवा .....
ढूंढ रहा मैं तुझको कब से , कोई राह न मिली तबसे -2
नाम तेरा हर तरफ है , रास्ता देखो अब इधर है -2
अच्छा लगता है यहोवा .....
भजन न . 9
आत्मा के आनन्द से दिल मेरा भर दे प्रभु -2
ईश्वर की महिमा आज यहां प्रगट हो जाये हमारे बीच -2
आत्मा के आनन्द से दिल मेरा भर दे प्रभु -2
चट्टानों सा हृदय सभी पिघला दे तू मोम समान - 2
आत्मा के आनन्द से दिल मेरा भर दे प्रभु -2
दिल का खेत बना कर के प्रभु यीशु तू वचन बो दे -2
आत्मा के आनन्द से दिल मेरा भर दे प्रभु -2
जीवन जल बरसा करके अच्छी फसल उगा दे प्रभु -2
आत्मा के आनन्द से दिल मेरा भर दे प्रभु -2
जग जंजाल से दूर रहे तुझ पर ही भरोसा रहे -2
आत्मा के आनन्द से दिल मेरा भर दे प्रभु -2
भजन न . 10
कोरसः अपने राहों की सारी चिन्ता , यहोवा पर छोड दे ... 2
वोही तूझ को सम्भाले रहेगा , वोही तुझ को बढाता रहेगा .2
1 . अपनी समझ से कुछ भी ना होगा
जितना तु तैरेगा उतना डुबेगा ...2
अपने जीवन की नैया को , उसके हाथों मे छोड़ दे ... 2
अपने राहो की सारी चिन्ता ... 2
2 . इक पल भी चिन्ता से आयु बढ़े ना
दुखी होने से कोई काम बने ना ... 2
आनन्द ही आनन्द कर ले . रोना धोना छोड़ दे..2
अपने राहो की सारी चिन्ता ... 2
3 . धन और आदर भी वो ही दिलाऐ
लम्बी उमर तन्दरुस्ती भी दिलाए ... 2
वो खुशियों की ओर , तेरे कदमो को मोड़...2
अपने राहो की सारी चिन्ता .... 2
4 पढ़के तु देख बाणी तुझ को चूना है
बड़े कामों को तुझसे करवाना है ...2
तु आजाद हो गया है , गुलामी को छोड़ द ...2
अपने राहो की सारी चिन्ता ... 2
भजन न . 11
ईश्वर सी दूर किले जै
हे मनखी त्वेसै क्या व्ही
मूड मनखी जरात सोच
जैन तू राची महान ओछ
है मनखी त्वेसै क्या व्ही --2
मनखी जीवन दीनी उत्तम चोला
वेकी सच्चाई सी खाली तेरू झोला
हे मनखी त्वेसै क्या व्ही --2
मनखी जीवन फीर दुरभार
वेकी सच्चाई सी भटकियूं संसार
हे मनखी त्वेसै क्या व्ही --2
अनन्त जीवन कू आयू वरदान
पावा है मनखी मुक्ति कू ज्ञान
हे मनखी त्वेसै क्या व्ही -2
ये युग स्वर्ग कू एक छा द्वार
वे ज्ञान पौणाकू जतन कार
है मनखी त्वेसै क्या व्ही -2
ईश्वर से दूर किले ठी
हे मनखी त्वै से क्या व्हे ।
है मनखी त्वेसै क्या व्ही -2
भजन न . 12
इस जीवन में दे दे यहोवा जी आशीर्वाद
करते रहे हम यहोवा जी तेरा धन्यवाद
तूने ही बक्शी है हमें जिंदगानी
सेवा करूं तेरी मन में ठानी
इस जीवन में.........
इस जग में यहोवा जी तू मेरा सहारा
न हमें हैं इसी के न कोई है हमारा
इस जीवन में .........
जीवन हमारा ये हाथों में तेरे
तू ही सम्भालेगा यहोवाजी मेरे
इस जीवन में ..........
अर्पण ये जीवन है चरणों में तेरे
स्वीकार कर लो ये यहोवाजी मेरे
इस जीवन में ........
जीवन की ज्योति तु प्राणों का दाता
तेरा ही नाम एक मन को है भाता
इस जीवन में.........
भजन न . 13
ईश्वर को किसने ढूंडा - ढूंडा रूपइया -2
ईश्वर तो जीवन है -2 मौत रूपइया -2
महिमा देखो उसकी कैसी -2 मोक्ष मिलेगा -2
सिद्ध गुरू ज्ञान यहां सुद्ध मिलेगा -2
ईश्वर को .......
चखके देखो चखके तुम्हें -2 स्वाद मिलेगा -2
सच्चाई का छिपा राज -2 तभी खुलेगा -2
ईश्वर को.......
दूंड में जो उसकी आये -2 उसे मिलेगा -2
खजाने का राज उसे -2 तभी मिलेगा -2
ईश्वर को .......
ध्यान में जो उसके रहे -2 ज्ञान मिलेगा -2
बुद्धि और विवेक भरा -2 मन मिलेगा -2
ईश्वर को ...........
भजन न .14
ईश्वर में मन को लगाइला मेरे भईया - बहनिया -2
ईश्वर का सत्संग घर - घर लगा लो -2
ज्ञान का दीपक मन में जला लो -2
परमेश्वर से नेहा लगाइला मेरे भईया - बहनिया -2
ईश्वर में मन ....
ईश्वर ने ऐसा प्रेम किया है -2
जगत को अपना पुत्र दिया है -2
प्रभु यीशु को सद्गुरू बनाइला मेरे भईया - बहनिया -2
ईश्वर में मन .....
सत्य को मानो मार्ग पहिचानो -2
वचन को समझो भेद को जानो -2
पाप की गठरी भगाइदा मेरे भईया - बहनिया -2
भाई औ बहनों जो आशीष चाहो -2
प्रभु के वचन को जगत में फैलाओ -2
सबकी मुक्ति का मार्ग बनाइला मेरे भईया - बहनिया -2
ईश्वर में मन ....।
भजन न .15
ईश्वर तेरा ध्यान है बड़ा तेरा नाम है ।
आत्मा का दान है मुक्ति का ये ज्ञान है ।।
तूने मुझे जगाया सोया था में उठाया ।
संगती में बुलाया वचन मुझे खिलाया ।।
ईश्वर तेरा .....
था मैं बड़ा रोता था रात न दिन सोता था ।
खाता न मैं पीता था दुःखों में जीता था ।।
ईश्वर तेरा ........
लड़ाई में लड़ाई भलाई में बुराई ।
कहा से थी ये आई किसने थी ये सिखाई ।।
ईश्वर तेरा .........
मैंने तुझे पुकारा जब है तूने स्वीकारा ।
दिया मुझे सहारा किया मुझे किनारा ।।
ईश्वर तेरा ......
भजन न . 16
ऐ पिता ऐ पिता ... ( 4 )
मेरी चाहत तुझ को जान ले ये जग सारा ( 2 )
1 . मिल के ये दुनिया महिमा तेरी गाए
मन से ये चाहत करु ( 2 )
सारा संसार पिता तेरा हो जाए
मन से ये चाहत करु ( 2 )
ऐ पिता ऐ पिता .....
2. सुना है कि सुनता है उनकी पिता तू
जो तुझे जान लेते हैं ( 2 )
वो न एतबार किसी और का है करते
जो पहचान लेते है ( 2 )
ऐ पिता ऐ पिता ....
3 . ऐ तो तेरी करुणा है मेरे पिता के
तुने मुझे चुन लिया है ( 2 )
मुझमे तो ऐसी कोई बात भी ना थी
तुने मुझे चुन लिया है ( 2 )
ऐ पिता ऐ पिता ........
भजन न .17
कोरस : उपकार की भेटें अपनी ईश्वर को चढ़ाना है ( 2 )
1 . जो भी हमारा परमेश्वर का जिसका उसको देना है ( 2 )
भण्डारी हम परमपिता के सेवा दान करना है ( 2 )
ईश्वर को चढ़ाना है ( 2 )
उपकार की ......
2. परमेश्वर ने यीशु मसीह में अपना प्रेम दिखाया है ( 2 )
हिस्सा दो ईश्वर को जो कुछ हो निज भेटें भी लाना है ( 2 )
ईश्वर को चढ़ाना है ( 2 )
उपकार की ......
3. ईश्वर की है कृपा भारी , हमको धन्य मनाना है ( 2 )
यीशु में जीवन दे दो पिता को तब आशीषे पाना है ( 2 )
ईश्वर को चढ़ाना है ( 2 )
उपकार की.....
भजन . 18
ऐ मेरे खुदा ऐ मेरे खुदा , तुझे ढूंढता हूं दिन रात सदा -2
ऐ मेरे खुदा ......
तेरे पावन धाम को देखा है , तेरा जलवा क्या है देखा है -2
जीवन से बेहतर प्यार तेरा , होंठो पे हरदम नाम तेरा -2
ता उम्र मैं तेरी सना करूं , मैं हाथ उठा कर दुआ करूं -2
ऐ मेरे खुदा .....
तुझे शाम ढले मैं याद करूं , ता सुबहों तेरा ध्यान करूं -2
तू हर पल मेरा सहायक है , तेर पंख तले तेरे गुण गाऊ -2
मेरी लौ तुझसे ही लगी रहे , तेरा हाथ हमेशा साथ रहे -2
ऐ मेरे खुदा .....
बंजर धरती और खुश्क जमीं , जहां पानी नहीं न कोई नमी -2
रूह मेरी है प्यासी तेरे लिए , अभिलाषी जिस्म है तेरे लिए -2
ऐ मेरे खुदा.....
भजन न . 19
एक च मेरू सारू मैं नाम लेन्दू वैकू हां
दुनिया चाहे कुछ बोलु धों , ध्यान धरियू वैकु हां ।
वी बावा और माजी मेरी , आतमिक एक हां
वैकी बोली बातों मा ध्यान च विशेष हो ।
एक च मे ......
अन्न धन्न देण वालू दाता उही एक हा
सुख और शांति कु विद्याता ऊ ही एक हां ।
एक च मेरू ......
वै मनौलु वै बुझौलू जीवन जू एक हां
वै गणौलू वै पूछलू सिद्ध जैकू लेख हां ।
एक च मेरु ......
महिमा करा महिमा वैकी , धन्य बोला वैकू हां
धन्य बोला धन्य वैकी , धन्य देवा भेंट हां ।
एकच मेरू ......
भजन न .20
कोरसः हो के कुर्बान हर गुनाह से . तुने मुझ को है बचाया .... 2
हर खुशी मिली तुझ मे मसीह , जब से दिल मे तू है आया ... 2
हो के कुर्बान हर गुनाह से . ..2
1. इस जहां की कोई दौलत , लगती नही प्यारी मुझे ... 2
जब से प्यारा - प्यारा तेरा नाम , मेरे होठों पर है आया ...2
हो के कुर्बान हर गुनाह से . ...2
2 . क्या कोई रोक सकेगा , मुझको जाने से तेरे करीब .... 2
जब भी चलती आधी कोई , साथ अपने तुझे पाया ...2
हो के कुर्बान हर गुनाह से .. 2
3 . जिन्दगी मेरी मेरे प्रभु , तेरे आने की राह ताके ...2
जल्दी आना संग मै चलू , तु ने जो घर है बनाया . ...2
हो के कुर्बान हर गुनाह से....... 2
शक्ति पारम्पार है दाता त्वेमा
मनखियों कू उद्धार है दाता त्वेमा
तू ही पूर्ण .....
सभी मनखियों देयी हे दाता यू दान
सभी मनखी पाऊं आत्मा कू ज्ञान
तू ही पूर्ण ......
ऐकै विराज मन , मन्दिर मा
सच्चा मन सी आयौँ मैं तेरा दर मा
तू ही पूर्ण.......
भजन न .42
तेरी महिमा का सार याहोवा जी मैं रोज गौलू
मन चित सी याहोवा जी तेरू धन्यवाद कौलू
तेरी सच्चाई त वसै दी मेरा मन मा
तेरी इच्छा कू धन्यवाद होलू जीवन मा
तेरी महिमा ......
तेरी आशीशों मन याहोवा जी मैन भी पायी
जीवन मा मेरा याहोवा जी हरियाली आई
तेरी महिमा.....
तेरी आशीशों की क्यारी सदानी हरी छा
मनखियों की खातिर याहोवा जी तेरी धरौ छा
तेरी महिमा .....
आत्मा स्वरूप तेरू हे मेरा दाता
जीवन मा चैन्दू याहोवा जी अब तेरू साथ
तेरी महिमा .....
भजन न .43
तेरी जय - जय हो सदा तेरी जय - जयकार ।
धन - धन याहोवा जी मेरा धन निराकार ।।
तेरा सत वचन बसीग्या मेरा मनमा ।
यू चोला सफल हुवैगी ये जीवन मा तेरी ।।
तेरी जय - जय ....
विश्वासी मुकाम मेरू पुरू करी दे ।
गांव - गांव , घर - घर हो तेरी जय - जय ।।
तेरी जय - जय ....
प्रभू का नऊ सी कदो तेरू धन्यवाद ।
पुरी करी दे है दाता मन की मुराद ।।
तेरी जय - जय ......
मनखी छा अंधेरा मा उजयाला की ताक ।
दुनिया कू अंधेरू याहोवा जी करी दी खाक ।।
तेरी जय - जय .....
भजन न .44
तेरे वचन से मन को धोता हूं , तू बढ़ता जा मैं कम होता हूं
तेरा कलाम दिल में रखा है तेरा वचन हर इक सच्चा है ....
तेरा ही नाम सबसे अच्छा है अपनी खुदी से हाथ धोता हूं ...
तेरा वचन है मेल का पैगाम तेरे वचन में सब चैन आराम
तेरे वचन से बने बिगड़े काम खुद को वचन में डुबोता हूं ....
तेरा कलाम जीवन की रोटी तेरा कलाम राहों की ज्योति
तेरा कलाम है हसीन मोती दिन की माला में पिरोता हूं ....
भजन न . 45
तेरे नाम का सुमिरन करके -2 मेरे मन में सुख भर आया -2
तेरी कृपा को मैंने पाया -2
दुनिया की ठोकर खाके जब हुआ था मैं बे सहारा -2
न पाके अपना कोई -2 जब मैंने तुझे पुकारा -2
हे नाथ मेरे सिर ऊपर -2 तूने अमृत बरसाया -2
तेरी कृपा को मैंने पाया -2
तू संग में था नित मेरे -2 ये नैना देख न पाये -2
चंचल माया के रंग में -2 ये नयन रहे उलझाये -2
जितनी ही बार गिरा हूं -2 तूने पग - पग मुझे उठाया -2
तेरी कृपा को मैंने पाया -2
भव सागर की लहरों ने -2 भटकायी थी मेरी नैया -2
तट छूना भी मुश्किल था -2 नई दीखे कोई खिवैया -2
तू लहर का रूप पहनकर -2 मेरी नाव किनारे लाया -2
तेरी कृपा को मैंने पाया -2
हर तरफ तुम्ही हो मेरे -2 हर तरफ तेरा उजियारा -2
हे ईश्वर तेरी दया से -2 मैंने यीशु सद्गुरू पाया -2
हो शरण तेरी हे दाता -2 हमने उद्धार है पाया -2
तेरी कृपा को मैंने पाया -2
भजन न .46
तू मेरा गीत है जीवन संगीत है -2
जीवन की राह में तू मीत है . तू मीत है -2
करूं अब तेरी आराधना , संपूर्ण मन से उपासना -2
दी है मुझको अपनी आत्मा , मैं यहां हूं -2
मैं यहां हूं , मैं यहां हूं , मैं यहां हूं
मैं हूं यहां , मैं हूं यहां , मैं हूं यहां
तू मेरा गीत ....
अधेरी वादियों में तू ही दीप है -2
जग में अकेला तू नवनीत है -2
करूं अब तेरी आराधना .....
तू मेरी आशा , तू ही तो प्रीत है -2
जीवन ही हार में तू जीत है -2
करूं अब तेरी आराधना ......
भजन न .47
दिल से लगी है मन की पुकार ,
हे दाता तेरी हो जय - जयकार
आत्मा स्वरूप तेरू तू निराकार
मन से आये हैं हम तेरे द्वार
दिल से लगी
मसीह में हम हैं तेरे तूने बताया
सत का दरबार ये तूने सजाया
दिल से लगी .....
सत के दरबार का तू एक राजा
विनती हमारी सुनने को आजा
दिल से लगी .....
हम बैठे रहेंगे आशा में तेरी
तू न करेगा हे दाता देरी
दिल से लगी ...
भजन न .48
देखा ऐसा न कभी , मांगा मैंने जो कभी तभी मिल गया -2
जब कभी मैं फिसल गया , मेरा हाथ उसने पकड़ लिया -2
देखा जिस को नहीं , उसने सृष्टि रची वही एक है -2
अब तो तुम मान जाओजी , हम सबका पिता एक खुदा है -2
देखा ऐसा न कभी ....
हम को मिले जब से तुम , न कोई दुःख है न गम , सभी मगन है -2
रात - दिन अब है तू ही संग , मेरे दिल को है न कोई गम -2
देखा ऐसा न कभी ......
आसमान और ये जमीं उसके हाथों से बनी , सबको पता है -2
ज्ञान तेरा हम को है पसन्द , अब मान लिया तेरा ये वचन -2
देखा ऐसा न कभी ......
भजन न .49
दयो , दयो दयो किलै दयू धुपाणु दयो भक्त ईश्वरोकू छौं ।
भक्त ईश्वरी कू छौ लेणू ईश्वरौ कू नौ , लैणु ईश्वरौं कू नौ
परमेश्वरी क नौं ....
कर्ज कपाल मुण्डमा भोरेगी बोखिटया बाखरियो की बली चडै की -2
मेलगुट्टी सारी भुयाँ मा ऐगी देवतों नचें की घडियाली लगैकी ,
नचै - नचै की , खिल - खिले की
ल्यों - ल्यौं किलें यू
लेवर्ती न .....
तेले की शीशी दीवा - बत्ती मां नवाण कू घीयू युका धुपाणा मा -2
नवाण का चौल यूका पोखण मा साग सब्जी यूका उच्चाणा मा ।
दयो दयो किल ...
करी कमायी बाकियोन खाई भाई - भाई कू लग्यू बताई ,
यू लेवतौन भौत पिथाई सोरा भारों मा यून लड़ाई
ल्यों ल्यों किलै...
यू लेवतो नौ....
नाचू खलौणिया ना यू पिलौणिया नाचू धरौणिया ना यू बौडियोडिया
घात लगौणिया लडे करौणियां बसमा करीक शनि चडौडिया ,
दयो दयो किलै .....
भजन न . 50
दाउद की नाई नाचते - नाचते,
यहोवा की स्तुति करूंगा -2
यीशु नाम से ईश्वर की -2
मेरे लिए सब कुछ पूरा करता ईश्वर -2
यहोवा की स्तुति करूंगा
दाउद की ......
मेरी जरूरतों को पूरी करता ईश्वर -2
यहोवा की स्तुति करूंगा
दाउद की .....
भजन न . 51
धन्यवाद तेरू करदा तेरी जय - जयकार ।
जीवन का कर्ता तू है पालन हार ।।
धन्यवाद तेरू करदा तेरी जय - जयकार ।
दुनिया कु मालीक त्वी छै निराकार ।।
धन्यवाद तेरू ....
सुख शान्ति अमन त्वेमा सब का घरै मा ।
तेरा सत वचन उतरया सबका मनैमा ।।
धन्यवाद तेरू ......
आनन्द जीवन होगा छन सबून जाणी ।
मुरझाई डाल्यों से दाता त्वी देंदू पाणी ।।
धन्यवाद तेरू ....
अंधेरा मनु मा तेरी जोती जगीगे ।
मनखियों का मन तेरा वचनों मा लगीगे ।।
धन्यवाद ते .......
वचनों मा लीखी छा तेरी महिमा की बात ।
वचनों सी खील दाता मनु की रात ।।
धन्यवाद तेरू ......
निराश जीवन मा तू देंदू आशा ।
महिमा कुधन दाता तेरी ही पासा ।।
धन्यवाद तेरू ....
भजन न . 52
धुन ईश्वर तेरी दिन रात लगीगे ।
परजा दुःखों मां च तेरी , कष्ट हरीले ।।
धुन ईश्वर .....
आत्मा कु ज्ञान हम सबूतें सिखें दे ।
जीवन का जल कू तू पाणी पिले दे ।।
धुन ईश्वर....
पाप का हाथों सी हम सबुकै छुडै दे ।
सच्चाई कू लुकियू भेद सबुतै बथै दे ।।
धुन ईश्वर ....
आत्मा कू गुरू ध्यान हमतें सिखै दे ।
स्वर्ग जाणौ बाटू सीधू सबुतै दिखै दे ।।
धुन ईश्वर ....
मनमा भरिया मैल मनकु खत्म करी दे ।
आत्मा पवित्र दान सबु तँ करी दे ।।
धुन ईश्वर ......
भजन न . 53
धन्य धन्य याहोवा जी धन्य निराकार
आहा मन लगीगी मेरू सत्य वाणी पार
प्रभु की मिट्टी वाणी वचनों कू सार
आहा धन्य धन्य याहोवाजी धन्य निराकार
धन्य धन्य याहोवा जी ...
मन लगीगी मेरू प्यारा वचन मा
आहा मैं भी औण चान्दु तरी संगती मा
धन्य धन्य याहोवा जी .....
हम पहली था अणजाण तेरी महिमा सी
आहा तेरी महिमा लीक आयी तेरू मसीही
धन्य धन्य याहोवा जी ....
तेरी सच्चाई बसीगी मेरा मनमा
आहा मैं भी अगियो याहोवाजी तेरी संगती मा
धन्य धन्य याहोवा जी .....
मन हरी क ल्हीगी तेरी सत्य वाणी
आहा धन्य - धन्य याहोवाजी तेरी महिमा जाणी
धन्य धन्य याहोवा जी .....
यू जीवन याहोवाजी तेरा चरणों मा
आहा पूरा मन सी आनियों तेरा शरणू मा
धन्य - धन्य याहोवा जी .....
ये जीवन मा दी दे , याहोवाजी आर्शीवाद
आहा करदी रऊं मैं याहोवा जी तेरू धन्यवाद
धन्य धन्य याहोवा जी .....
भजन न .54
धन्यवाद सदा है परमपिता , तेरे सन्मुख शीश नवाते हैं -2
हम तेरी आराधना करने को , प्रभु यीशु के नाम से आते हैं -2
धन्य वीरों का इस मंडली के -2
तेरे नाम पे जो बलिदान हुए -2
हम उनके साहस त्याग को ले , नित आगे बढ़ते जाते हैं -2
धन्यवाद ......
जिस क्रूस पे येशू का रक्त बहा -2
संसार में पापी ज्ञान के लिए -2
उस कूस ध्वजा से प्रेम तेरा , हम दुनिया में फैलाते हैं ।।
धन्यवाद ......
अपराध क्षमा कर दयानिधि -2
बल पौरुष दे अगुवाई कर -2
फिर अपने तन - मन जीवन को , वेदी पर आज चढ़ाते हैं ।।
धन्यवाद .....
भजन न .55
धन्य धन्य ईश्वर को -2
जिसने शक्ति दी हमको -2
शरण में अपनी लाया -2
यहोवा जी दिन रात हे संभाला -2
धन्य - धन्य .......
दिन में बादल की छाया बना -2
रात में अग्नि की ज्वाला बना -2
शरण में अपनी लाया -2
यहोवा जी दिन रात हे संभाला -2
धन्य धन्य .........
स्वर्ग से मन्ना खिलाया हमें -2
पानी चट्टान से पिलाया हमें -2
शरण में अपनी लाया -2
यहोवा जी दिन रात हे संभाला -2
धन्य धन्य ........


No comments:
Post a Comment